करुणा प्रभु अनुदान है, छोड़ अमीरी शान।
करना मदद ग़रीब की, बन अच्छा इंसान।।
बन अच्छा इंसान, साथ धन किसके जाता।
करुणा ईश सुरेश, शेष संदेश विधाता।।
जीवन सूर्य प्रकाश, मगर करुणा है अरुणा।
करुणा ईश श्रृंगार, धार उर में लो करुणा।।
#सुरेशकविराय #हिंदी #छंद #कुण्डलियाँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें