हजज आधारित गीत
1222, 1222, 1222, 1222
महागौरी धरा रूपा, बड़ा मन मोहना माता।
बड़ा ही रूप सुंदर है, लिखा मुझसे नहीं जाता।
अनोखा रूप तेरा है, बृषभ की है सवारी माँ,
कृपा दृष्टी जगत वर्षे, भरो झोली हमारी माँ।
सदा ही संग तुम रहना, मुझे कुछ भी नहीं आता।
बड़ा ही रूप सुंदर है, लिखा मुझसे नहीं जाता।।
बिना तेरे मिरी माता, रहूँ कैसे बता माता,
नहीं सुख चैन मिलता है, बड़ा बेचैन हूँ माता।
मिरे सब कष्ट हर लो माँ, मिरा कोई नहीं माता,
बड़ा ही रूप सुंदर है, लिखा मुझसे नहीं जाता।।
जगत की आप रखबारी, बड़ी है मात मतबारी,
सुखी सब सुर किये तूने, बना ले मात दरबारी।
भरो उर शब्द सब मेरे, लिखे बिन रह नहीं पाता,
बड़ा ही रूप सुंदर है, लिखा मुझसे नहीं जाता।।
चलूँ सत रासते माते, तिलक मेंरे लगा माथे,
लिखूँ मैं गीत बहु सुंदर, मरूँ मैं गीत ही गाते।
मुझे वर ज्ञान का दे दो, मुझे लिखना नहीं आता।
बड़ा ही रूप सुंदर है, लिखा मुझसे नहीं जाता।।
सुरेश कविराय
#सुरीशकविराय #हिंदी #गीत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें