संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि लोकतंत्र का वो पवित्र जलस्रोत है जिसके बिना भारत की जनता रूपी मीन का अस्तित्व ही असंभव है। जब इस जीवनदायी स्रोत पर नफ़रत और मनमानी का पहरा बैठने लगे, तब रूह से उठी इस पुकार को सुनना बेहद ज़रूरी हो जाता है..
कहना है कुछ आपसे, सुन लेना चुपचाप,
नफरत के इस खेल में, क्यों पड़ते हो आप।
क्यों पड़ते हो आप, करो क्यों तुम नादानी,
संविधान है अस्त्र, रोकता है मनमानी।
विघटनकारी सोच , जरा तुम बचके रहना,
बिना नीर के मीन, बचे नहि इतना कहना।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें