पैसा जग भगवान है, रिश्ते होत मलीन।
भाई भाई से लड़े, रिश्ते मरम विहीन।
रिश्ते मरम विहीन, भूल जाते हैं नाता।
नहीं कफ़न में जेब, साथ कुछ भी नहि जाता।।
कहि सुरेश कविराय, जाल लालच का ऐसा।
संस्कारों की हार, करा देता है पैसा।।
पोथी रट पंडित बने, भीतर भरा कबाड़।
पाखंडों का देश में, ऊँचा बहुत पहाड़।
ऊँचा बहुत पहाड़, तर्क से ढोंगी भगता।
नफ़रत का बाज़ार, गरम पाखण्डी करता।
कहि सुरेश कविराय, छोड़ सब बातें थोथी।
शिक्षा देती ज्ञान, छोड़ दे रटना पोथी।।
सुरेश कविराय
#कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें