सौ पर भारी एक चुप, रहना तुम चुपचाप,
वाणी पर संयम रहे, दूर रहें संताप।
रसना भीतर रस नहीं, बोले बहुत अपार,
होता है अपमान जग, बोलें लोग उतार।
चुप की जिनकी बान है, वे नर हैं बलवान,
रसना पर संयम नहीं, सहें घोर अपमान।
चुप रह कर सबकी सुनें, नर वे चतुर सुजान,
तोल तराजू बोलते, पावत जग सम्मान।
सुनो ध्यान से बात को, बोलो उसके बाद,
बातों से बातें बढ़े, अनुचित हो संवाद।
बोलन से झगड़ा बढ़े, चुप से मिटती रार,
चुप रहना है साधना, चुप की होय न हार।
सुरेश कविराय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें