"गंगा केवल जल की धारा नहीं, बल्कि इस धरा की शाश्वत और सनातन चेतना है। लेकिन आज हमारा भौतिक लालच और खोखला दिखावा इस आदि-अनंत जीवनदायिनी के अस्तित्व को ही संकट में डाल रहा है। जब विज्ञापनों का शोर इस शाश्वत धारा की मूक कराह को दबाने लगे, तब आत्ममंथन की यह पुकार बेहद ज़रूरी हो जाती है। आइए, इसी कड़वे सच से साक्षात्कार कराती यह रचना सुनें..."
मैली गंगा हो गयी, जो निर्मल थी धार,
काबड़ की हुंकार है, गंगा जी की हार।
गंगा जी की हार, धार है दूषित भारी,
मैला भये अपार, करी गंगा की ख्वारी।
कहि सुरेश कविराय, हवा अति दूषित फैली,
झूँठा किया प्रचार, मगर गंगा जी मैली।।
सुरेश कविराय
#कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें