गाली देते आप भी, इसके बहुत प्रमाण।
क्षमता सुनने की नहीं, बिलख पड़े श्रीमान।
बिलख पड़े श्रीमान, बहुत आतुर हो बोले।
जाने सब इतिहास, पोल सब जनता खोले।
कहि सुरेश कविराय, बात की खूब बबाली।
माफी मांगो आप, दयी क्यों तुमने गाली।।
सत्ता के सुख की कथा, मोदी से लो जान।
सूरत पिछली देखकर, करलो अब पहचान।
करलो अब पहचान, बुध्दि का खोलो ताला।
खाय विदेशी माल, लाल है काला लाला।
कहि सुरेश कविराय, नहीं है नल में हत्ता।
सभी योजना फेल, मजे में मोदी सत्ता।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #कुण्डलियाँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें