दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ, मन मंदिर से टकराता है।
गौशाला में बेबस गायें, मन देख दुखी हो जाता है।।
नफरत मंदिर में बसती है, ये अक्सर देखा जाता है।
अमुक किसी के दर्शन भर से, जब मंदिर धोया जाता है।।
पंडित काज़ी को क्या कहिये, जो नफरत को फैलाता है।
सीना छलनी हो जाता है, जब लात मार लुढकाता है।।
खून एक सा हर प्राणी में, क्यों बात समझ नहि आती है।
ईश्वर अल्हा नाम एक फिर, फिर नफरत कैसे आती है।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदीकविता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें