शिक्षा शिक्षक से मिले, जीवन का अभिसार।
शिक्षा से बढ़कर नहीं, जीवन में उपहार।।
शिक्षक बन मिलती नहीं, शिक्षा का दस्तूर।
शिष्य आप बन जाइए, शिक्षा मिले जरूर।।
ये शिक्षा का मूल है, शिक्षक हो अनुकूल।
मुरझाती शिक्षा नहीं, बेशक कोमल फूल।।
शिष्य बने शिक्षा मिले, चलना मत प्रतिकूल।
शिष्य अगर शिक्षक बने, होगी भारी भूल।।
शिक्षक शिक्षा नीति का, अवयव है गंभीर।
जल बिन मछली भी नहीं, शिक्षक निर्मल नीर।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #दोहा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें