सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आते संसद में नहीं

 "वोट के समय हाथ जोड़ने वाले नेता जब संसद की चौखट पर पहुँचते हैं, तो जनता के सवाल और अपने वादे दोनों भूल जाते हैं,

 लेकिन जब देश की जागरूक जनता जागती है, तो छलावे और विघटन की राजनीति करने वालों का असली चेहरा साफ़ दिखने लगता है। इसी जन-आक्रोश को बयां करती ये पंक्तियाँ- कुण्डलियाँ छंद में प्रस्तुत हैं। आप पढ़े, सुने, like, comments और share करें। धन्यवाद।


आते संसद में नहीं, देते नाँहि जबाब, 

जनता जागी देश की, नेता धोखेबाज। 

नेता धोखेबाज, सुने ना ये जनता की, 

विघटनकारी सोच, बात भूले समता की। 

कहि सुरेश कविराय, भूल सब वादे जाते, 

जनता का सम्मान, भूल कर संसद आते।।

सुरेश कविराय


 #लोकतंत्रकीआवाज #राजनीतिकव्यंग्य #सवालजनताका #नेताधोखेबाज #हिंदीकविता #PoliticalPoetry #HindiPoetry #FacebookReels #FBReels #ReelsIndia


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

न कोई याद आता है सुरेश कविराय के मुक्तक

  नहीं दिल में रहा कोई, न कोई याद आता है। मगर इक दर्द है दिल में, वही हर पल सताता है। दिमागी हाल अच्छा है, मगर वो ख़्वाब सच्चा है। बसा जो रूह के अंदर, पता अंतस बताता है।। सुरेश कविराय #सुरेशकविराय #हिंदी #मुक्तक

आज विषैली हो गई

 "राजनीतिक संवादों में जब मर्यादा और तर्क की जगह अंधभक्ति और हिंसा ले ले, तो समाज का ताना-बाना बिखरने लगता है। जहाँ रक्षक ही भक्षक बनकर आस्था और विश्वास को लूटने लगें, वहाँ न्याय की बुनियादी हवा भी ज़हरीली महसूस होने लगती है। आइए, इसी कड़वे सच से साक्षात्कार कराती यह रचना सुनें..." आज विषैली हो गयी, राजनीति की बात,  अंधभक्त हाबी हुये, चलते घूँसा लात।  चलते घूँसा लात, झूँठ को साँच बताते,  कहते चौकीदार, लूट मंदिर को खाते।  कहि सुरेश कविराय, अनीती इनकी शैली,  न्यायालय में गंध, फैलती आज विषैली।। #कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय

शिक्षा देती ज्ञान

  पोथी रट पंडित बने, भीतर भरा कबाड़। पाखंडों का देश में, ऊँचा खड़ा पहाड़। ऊँचा खड़ा पहाड़, तर्क से ढोंगी डरता। नफ़रत का बाज़ार, गरम पाखण्डी करता।। कहि सुरेश कविराय, छोड़ सब बातें थोथी। शिक्षा देती ज्ञान, छोड़ दे रटना पोथी।। सुरेश कविराय