राजा काली सोच का, घातक बहुत महान।
जनता की सुनता नहीं, खूब दिखावे शान।
खूब दिखावे शान, नहीं शिक्षा से नाता।
विश्वगुरू के ख्वाब, गीत फोकट के गाता।
कहि सुरेश कविराय, रूप सज्जा का साजा।
नीति नहीं परवीन, सोच काली का राजा।।
दरबारी है मीडिया, करता नित गुणगान।
नफ़रत की हर बात का, करता खूब बखान।
करता खूब बखान, साख सब गिरती जाती,
झूंठा करें प्रचार, शर्म नहि इनको आती।
कहि सुरेश कविराय, गयी मति इनकी मारी।
लगता असल दलाल, मीडिया है दरबारी।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुण्डलियाँ #हिंदीछंद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें