"ज्ञान की आड़ में जब अज्ञान और अंधविश्वास का कारोबार फलने-फूलने लगे, तो समाज विवेकहीन होने लगता है। धर्म के नाम पर दान बटोरने वालों और अंधभक्ति के दलदल में धंसे लोगों के बीच, केवल शिक्षा ही वो प्रकाश है जो हमें अंधकार से बाहर ला सकती है। आइए, पाखंड पर चोट करती और शिक्षा का मार्ग दिखाती यह जाग्रत रचना सुनें..."
ज्ञानी ही अज्ञान का, पढ़ा रहे हैं पाठ।
अंधभक्त अंधे भये, हैं पण्डन के ठाठ।
हैं पण्डन के ठाठ, मौज भी खूब उड़ाते,
दे दो मुझको दान, ज्ञान इतना बतलाते।
कहि सुरेश कविराय, बनो मत इतने दानी,
शिक्षा लो अपनाय, बनोगे तब ही ज्ञानी।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें