गाली तो कमजोर की,एकमात्र हथियार।
गाली से किसको लगी, चोट दिखाओ यार।
चोट दिखाओ यार, कहाँ पर चिपकी गाली।
भूल गए क्या आप, बजाई सब मिल थाली।
कहि सुरेश कविराय, कि जनता भोली भाली।
कौन बड़ी है बात, भुला दो जो दी गाली।।
गाली भद्दी भी मिली, घोर हुआ अपमान।
इस्तीफा देना पड़ा, उतर गए परिधान।
उतर गए परिधान, काम कीने थे गंदे।
शिक्षा में सरकार, करे नित गोरख धंधे।
कहि सुरेश कविराय, कि नीयत इनकी काली।
दुर्बल की पहिचान, दूर से देता गाली।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #कुण्डलियाँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें