सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आशुतोष भोले शिवशंकर, सुरेश कविराय


आशुतोष

मात्रा अनुबन्धु १६/१६

कैलाशी पशुपति वाघम्बर, 

नीलकंठ अंतक अमितेश्वर।

आशुतोष भोले शिवशंकर, 

औघड शिवजी रूप भयंकर।। 


वीरभद्र भैरव लिंगेश्वर, 

अविचल कामदेव कामेश्वर। 

कामारी तपसी योगेश्वर, 

सोमनाथ निर्गुण नागेश्वर।

आशुतोष भोले शिवशंकर, 

औघड शिवजी रूप भयंकर।।


महादेव नागेश महेश्वर, 

भूतनाथ हरिहर सर्वेश्वर। 

सर्वज्ञ स्वयं भू देवेश्वर, 

गौरीशंकर देव दिगम्बर।

आशुतोष भोले शिवशंकर, 

औघड शिवजी रूप भयंकर।।


गंगाधर गंगे गंगेश्वर, 

भीमरूप सरिधर विश्वेश्वर। 

विश्वसरूपा शिव रामेश्वर, 

रुद्र अकंप नाथ अमरेश्वर।

आशुतोष भोले शिवशंकर, 

औघड शिवजी रूप भयंकर।।


आदिदेव भगवान जटाधर, 

करुणा के सागर भस्मेश्वर। 

नश्वर श्रष्टि महाकालेश्वर, 

पुष्कर वामदेव अचलेश्वर। 

आशुतोष भोले शिवशंकर, 

औघड शिवजी रूप भयंकर।।


शर्व कपाली जगमारेश्वर, 

गोपति ज्ञानगम्य ज्ञानेश्वर। 

वैरागी जगदीश धनेश्वर, 

शिव हर मृदा अर्धनारीश्वर।

आशुतोष भोले शिवशंकर, 

औघड शिवजी रूप भयंकर।।


भोले शिव शम्भू सोहेश्वर, 

उमाकांत शशिधर जगदीश्वर। 

जयकारा शिवजी का बोलो, 

अविनाशी बाबा परमेश्वर। 

आशुतोष भोले शिवशंकर, 

औघड शिवजी रूप भयंकर।। 

मौलिक, स्वरचित

सुरेश कविराय


#सुरेशकविराय #हिंदी कविता #devotional 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

न कोई याद आता है सुरेश कविराय के मुक्तक

  नहीं दिल में रहा कोई, न कोई याद आता है। मगर इक दर्द है दिल में, वही हर पल सताता है। दिमागी हाल अच्छा है, मगर वो ख़्वाब सच्चा है। बसा जो रूह के अंदर, पता अंतस बताता है।। सुरेश कविराय #सुरेशकविराय #हिंदी #मुक्तक

आज विषैली हो गई

 "राजनीतिक संवादों में जब मर्यादा और तर्क की जगह अंधभक्ति और हिंसा ले ले, तो समाज का ताना-बाना बिखरने लगता है। जहाँ रक्षक ही भक्षक बनकर आस्था और विश्वास को लूटने लगें, वहाँ न्याय की बुनियादी हवा भी ज़हरीली महसूस होने लगती है। आइए, इसी कड़वे सच से साक्षात्कार कराती यह रचना सुनें..." आज विषैली हो गयी, राजनीति की बात,  अंधभक्त हाबी हुये, चलते घूँसा लात।  चलते घूँसा लात, झूँठ को साँच बताते,  कहते चौकीदार, लूट मंदिर को खाते।  कहि सुरेश कविराय, अनीती इनकी शैली,  न्यायालय में गंध, फैलती आज विषैली।। #कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय

शिक्षा देती ज्ञान

  पोथी रट पंडित बने, भीतर भरा कबाड़। पाखंडों का देश में, ऊँचा खड़ा पहाड़। ऊँचा खड़ा पहाड़, तर्क से ढोंगी डरता। नफ़रत का बाज़ार, गरम पाखण्डी करता।। कहि सुरेश कविराय, छोड़ सब बातें थोथी। शिक्षा देती ज्ञान, छोड़ दे रटना पोथी।। सुरेश कविराय