लोकतंत्र का जो मंदिर जनता के सवालों और बहस से गूंजना चाहिए, आज वो राजनीतिक अखाड़ा बन चुका है। जहाँ सच के सवालों से बचने के लिए सत्ता पक्ष कदम पीछे खींच रहा है और संसद एक चर्चा सदन न रहकर टकराव की सरहद बन गई है..."
संसद में सरकार की, सुनता नाहि विपक्ष,
हमलावर भारी हुआ, डरता सत्ता पक्ष।
डरता सत्ता पक्ष, दूर संसद से भागे,
सच का उठा सवाल, झूँठ के खुलते धागे।
कहि सुरेश कविराय, बनी ज्यों संसद सरहद,
जा बैठे छिप कक्ष, ठप्प करबा दी संसद।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें