मुख छवि है इक नारि की, नारि न इसको जान,
नर भी अब नारी लगे, छिपी सकल पहिचान।
लोग मुखौटा धार कर, बना रहे हैं ठौर,
उर अंदर कुछ और है, मुख बाहर कुछ और।
देख दिखावा आजकल, मन में बहुत मलाल,
पोत रंग मुख पर लिया, काले दीखत लाल।
लगा मुखौटा आजकल, लोग करें व्यापार,
मुख पर मीठे बोल हैं, पाछे करें प्रहार।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #छंद #दोहा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें