सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माँ लाज अब रख लीजिये


 

2212, 2212, 2212, 2212 हरिगीतिका।

  • कात्यायनी दाती बड़ी माँ लाज अब रख लीजिये ,
  • जो दुष्ट मम पीछे पड़े हैं खून उनका पीजिये।

  • मैं भक्त माता आपका बालक बड़ा नादान हूँ,
  • माता तुम्हारी शक्ति से मैं बन गया सुल्तान हूँ।

  • तेरा पुजारी मात मैं नित शीश चरणों में धरूँ,
  • माता तुम्हीं मम शक्ति हो हर साँस में सुमिरन करूँ।

  • माँ पार कर बेड़ा हमारा सिंधु भव में आ फ़ँसा,
  • माँ शक्तियाँ तेरी सभी मम रूह के अंदर बसा।

  • दरबार नित माँ का बुहारूं आप दुख हर लीजिये,
  • श्रंगार तेरा नित करूँ माँ ज्ञान उर भर दीजिये।

  • माँ दुष्ट दल का कर शमन हर क्लेश का कर नाश तू, 
  • माता हमारी आश तू हर साँस का अहसास तू।

  • दर पर खड़ा हूँ आन कर, दाती दर्श मोहि दीजिये,
  • कात्यायनी माता मेरी मम कष्ट सब हर लीजिये।

  • मौलिक, स्वरचित
  • सुरेश कविराय

  • #सुरेशकविराय #हिन्दीकविता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

न कोई याद आता है सुरेश कविराय के मुक्तक

  नहीं दिल में रहा कोई, न कोई याद आता है। मगर इक दर्द है दिल में, वही हर पल सताता है। दिमागी हाल अच्छा है, मगर वो ख़्वाब सच्चा है। बसा जो रूह के अंदर, पता अंतस बताता है।। सुरेश कविराय #सुरेशकविराय #हिंदी #मुक्तक

आज विषैली हो गई

 "राजनीतिक संवादों में जब मर्यादा और तर्क की जगह अंधभक्ति और हिंसा ले ले, तो समाज का ताना-बाना बिखरने लगता है। जहाँ रक्षक ही भक्षक बनकर आस्था और विश्वास को लूटने लगें, वहाँ न्याय की बुनियादी हवा भी ज़हरीली महसूस होने लगती है। आइए, इसी कड़वे सच से साक्षात्कार कराती यह रचना सुनें..." आज विषैली हो गयी, राजनीति की बात,  अंधभक्त हाबी हुये, चलते घूँसा लात।  चलते घूँसा लात, झूँठ को साँच बताते,  कहते चौकीदार, लूट मंदिर को खाते।  कहि सुरेश कविराय, अनीती इनकी शैली,  न्यायालय में गंध, फैलती आज विषैली।। #कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय

शिक्षा देती ज्ञान

  पोथी रट पंडित बने, भीतर भरा कबाड़। पाखंडों का देश में, ऊँचा खड़ा पहाड़। ऊँचा खड़ा पहाड़, तर्क से ढोंगी डरता। नफ़रत का बाज़ार, गरम पाखण्डी करता।। कहि सुरेश कविराय, छोड़ सब बातें थोथी। शिक्षा देती ज्ञान, छोड़ दे रटना पोथी।। सुरेश कविराय