आगे इक सम्मान है, पीछे है गुणगान।
फिर भी इनके बीच में, घुस आया अपमान।
घुस आया अपमान, पड़ा दोनों पर भारी।
रूठ गया सम्मान, मान की होती ख्वारी।।
कहि सुरेश कविराय, मान के खुलते धागे।
झेल सके अपमान, वही नर सबसे आगे।।
अच्छे सच्चे मित्र अब, विरले हैं जग माँहि।
कोमलता जाती रही, बची मधुरता नाँहि।।
बची मधुरता नाँहि, कुटिलता भारी मन में।
करके भी शृंगार, अगिन लगती है तन में।।
मित्र हुए कमजोर, बहुत देते हैं गच्चे।
माने आज सुरेश, मित्र कम अच्छे सच्चे।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #कुण्डलियाँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें