मायावी हैं आजकल, नव भारत के संत।
राजनीति करने लगे, साधू और महंत।
साधू और महंत, बहक कर बनते नेता।
करें शुद्ध व्यापार, चरण छूते अभिनेता।
कहि सुरेश कविराय, नशा सत्ता का हावी।
कालनेमि था एक, मगर हर घर मायावी।।
काया के इक नगर में, मन का क्षुद्र निवास,
लोकन में भ्रमण करे, मस्त रचावे रास
मस्त रचावे रास, कभी रासो कर बावे।
सम्मानों की चाह, बहुत अपमान करावे।
कहि सुरेश कविराय, मही है मन की माया।
दोनों के संताप, सहन करती है काया।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें