भारत की गिरने लगी, दुनिया भर में साख,
नीति फेल सब ही गयीं, साख हुई है खाक।
साख हुई है खाक, भद्द दुनियाँ में पिटती,
होता जग अपमान, धरोहर जाये मिटती।
कहि सुरेश कविराय, छवी धूमिल कीरत की,
पहले जैसी बात, नहीं है अब भारत की।।
नागों की भी एक दिन, पूजा होत विशेष,
नागिन कहती नाग से, मैं भी बदलू भेष।
मैं भी बदलू भेष, चलूँ मैं संग तुम्हारे,
मिल जायेगा दूध, तुम्हारे संग सहारे।
कहि सुरेश कविराय, अल्प कीमत धागों की,
धागों के भी राज, जरूरत भी नागों की।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें