- बहर -२२१२,२२१२,२२१२,२२१२
- तुमसा नहीं संसार में मैं प्रेम बस पागल हुआ,
- ये नैन तिरछे देख कर अब दिल बहुत घायल हुआ।
- मैं अख्ज हूँ इक प्रेम का है अंज़ तू भी प्रेम की,
- तू सुर मिरे संगीत की मैं पाँव की पायल हुआ।
- आ आँख में तू बैठ जा पत्थर जमाना ले खड़ा,
- ये प्रेम की इक जंग है बीरान सब जंगल हुआ।
- जब ख़्वाब में मेरे रहे उठती महक तब अंग में,
- सब नृत्य करती दस दिशायें ख़्वाब में मंगल हुआ।
- भू अब्र का है प्यार पावन रूप निज करता फ़िदा,
- प्यासी धरा जब जब हुई बादल बरसकर जल हुआ।
- अन्जाम की चिंता सुरेशा अब तुझे करनी नहीं,
- बस हार ही तेरी हुई पर प्रेम में अब्बल हुआ।
सुरेश 'कविराय' की मौलिक हिंदी रचनाएँ — कुण्डलियाँ, दोहे, गीत, ग़ज़ल, कविता, मुक्तक और साहित्यिक चिंतन।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें