कहना है कुछ आपसे, सुन लेना चुपचाप,
नफरत के इस खेल में, क्यों पड़ते हो आप।
क्यों पड़ते हो आप, करो क्यों तुम नादानी,
संविधान है अस्त्र, रोकता है मनमानी।
विघटनकारी सोच , जरा तुम बचके रहना,
बिना नीर के मीन, बचे नहि इतना कहना।।
सुरेश कविराय
सुरेश 'कविराय' की मौलिक हिंदी रचनाएँ — कुण्डलियाँ, दोहे, गीत, ग़ज़ल, कविता, मुक्तक और साहित्यिक चिंतन।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें