संयम से मिट जात है, सब आपस की रारि,
सरि जैसा संयम नहीं, मिले जलधि में वारि।
संयम खो कर खो दिया, जीवन का सुख चैन,
संयम बिन जग जीव का, चित रहता बेचैन।
संयम को मन धार कर, कर जीवन के काम,
पूरन होंगे काज सब, भली करेंगे राम।
संयम गुन इंसान का, आभूषण लो जान,
संयम को खोना मती, कहते पीर सुजान।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #छंद #दोहा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें