मोदी तेरे राज में, जनता है बेहाल।
भृष्ट तंत्र की देन है, नेता मालामाल।
नेता मालामाल, तेल से करें कमाई।
शिक्षा नीती भृष्ट, करी अति की महगाई।
कहि सुरेश कविराय, कब्र जनता की खोदी।
जैसे कीने कर्म, भोग भोगेगा मोदी।।
पढ़ना खुद प्रस्तावना, संविधान की आप।
कौन बात पूरी हुई, ज्यों के त्यों संताप।
ज्यों के त्यों संताप, बिलखती जनता सारी।
नाँहि मिले अधिकार, देखता को लाचारी।
कहि सुरेश कविराय, दिखे नफरत का बढ़ना।
नीती बहुत खराब, खत्म है लिखना पढ़ना।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #कुंडलियां
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें