सत्ता हित की चाकरी, कौन बड़ा ये काम।
बेच दिया ईमान को, टीका नमक हराम।।
टीका नमक हराम, लोग कहते हैं गंदा।
करे नाम बदनाम, बुरा वो सबसे बंदा।
कहि सुरेश कविराय, मिले जो तुमको भत्ता।
जनता का ही माल, लूटती जिसको सत्ता।।
हठधर्मी सत्ता बुरी, हठयोगी सरकार।
लोकतंत्र के लोक में, हठ करना बेकार।
हठ करना बेकार, नहीं सूबे के राजा।
जनता को अधिकार, बजे राजा का बाजा।
कहि सुरेश कविराय, राज्य में सब सहकर्मी।
हठ छोड़ों म्हाराज, चले ना अब हठधर्मी।।
सुरेश कविराय
#हिंदी #कुंडलियां #सुरेशकविराय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें