पत्थर दिल है आपका, काले सत्ताधीश।
पैलटगन से वार कर, झुके न इनका शीश।
झुके न इनका शीश, पेट के अति के काले।
कोशिश करते खूब, लगाने की मुह ताले।
कहि सुरेश कविराय, हाल जनता के बत्तर।
जनता रही कराह, दिलों पर रखकर पत्थर।।
ज्ञानी मै नहि आपसा, नहीं मुझे कुछ ज्ञान।
नमन करूँ कर जोर के, मंचासीन प्रधान।
मंचासीन प्रधान, कामना मन में जागी।
पढ़ूँ आपके बीच, छंद का मैं अनुरागी।
मिले मुझे आशीष, माफ़ करना नादानी।
मैं हूँ कवि नादान, सुधी संगत सब ज्ञानी।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें