1. युवा शक्ति का गौरव
युवा शक्ति है देश की, श्रमशक्ती वरदान।
सरहद की रक्षा करे, युवा देश की शान।।
2. विडंबना और बेबसी
योगदान हर देश में, युवा करे भरपूर।
आज हमारे देश में, हुआ युवा मजबूर।।
3. व्यवस्था की बेरुखी
युवा भरोसे राम के, सत्ता सुने न बात।
रोजगार मिलता नहीं, बुरे बहुत हालात।।
4. नीति और नियत पर प्रहार
भ्रष्ट व्यवस्था हो गयी, आहत हैं सब छात्र।
भ्रष्ट नीति सरकार की, कोई नहीं सुपात्र।।
5. युवाओं की हुंकार
रोजगार सरकार को, देना होगा खूब।
ख़फ़ा युवा है आज का, गया नीति से ऊब।।
#सुरेश_चंद्रा #सुरेश_कविराय #हिंदी #दोहा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें