मन माया में फँस गया, मोह बना आधार,
चंद दिनों की जिंदगी, झूठा सब संसार।
देख दिखावा प्यार का, हुआ बहुत बेजार,
अंदर अंदर और है, बाहर कुछ आकार।
एक दिखावा रूप का, दूजा वस्त्र प्रकार,
चमक बहुत है कांच में, पर टूटा आकार।
काम घने हैं और भी, दिखा रहे कुछ और,
प्रेमी हूँ चितचोर का, मौकू और न ठौर।
कभी कभी तो रूप भी, लगे बहुत विकराल,
समझ सके ना बात को, गले न मेरी दाल।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #छंद #दोहा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें