कलयुग के इस काल में, कपटी क्रूर नरेश।
छलयुग का पर्याय है, छलबल का परिवेश।
छलदल का परिवेश, सत्य है खेल खिलौना।
न्यायालय हैं मौन, लुटा मंदिर का सौना।
राम राज की बात, करी पर लाये हठयुग।
कहि सुरेश कविराय, कपट का राजा कलयुग।।
कलयुग की संकल्पना, में छलयुग की बात।
छलिया सारा युग हुआ, यही बड़ा संताप
यही बड़ा संताप, कपट मय दुनिया सारी।
संतन की भरमार, कपट की है बीमारी।
कहि सुरेश कविराय, न द्वापर त्रेता सतयुग।
छलयुग की पहचान, बना है केवल कलयुग।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें