सरकारी सरदार हैं, सारे सत्ताधीस।
सत्ता के आगे झुके, प्रतिनिधियों के शीश।
प्रतिनिधियों के शीश, मगर बच्चे ललकारें।
झुका दिये सरदार, हिलादीं सब सरकारें।
कहि सुरेश कविराय, कि जनता नहीं बिखारी।
उल्टी सीधी चाल, चले ना अब सरकारी।।
चौबारे की टेर को, ईश न देता ध्यान।
मुल्ला जी की बांग भी, पड़े न रब के कान।।
पड़े न रब के कान, कि घंटा खूब बजाया।
बजे मजीरा ढोल, रिक्त में ईश समाया।
कहि सुरेश कविराय, रिक्त में ईश पधारे।
ईश्वर रिक्त निवास, वासना के चौबारे।।
सुरेशकविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें