आज़ादी तो मिल गयी, मिले नहीं अधिकार।
संविधान को तोड़कर, चलती हैं सरकार।
चलती हैं सरकार, जुल्म जनता पर करतीं।
हक मारे सरकार, मौज नेतन की रहतीं।
कहि सुरेश कविराय, भृष्ट है वर्दी खादी।
अवसर नहीं समान, आज बेशक आज़ादी।।
लालच बुरी बलाय है, छोड़ो इसको आप।
क्या कहना अच्छा लगे, और किसी को बाप
और किसी को बाप, करे ये अतिकी ख्वारी।
कहलाता है पाप, मति गयी तेरी मारी।
समझो तुम संदेश, लिखा है सारा सच सच।
विनती करे सुरेश, छोड़ दो बिल्कुल लालच।।
सुरेश कविराय
#हिंदी #कुंडलियां #सुरेशकविराय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें