"सत्ता के रसूख और प्रशासनिक धाक के पीछे छिपा जो गंदा खेल है, वह आम इंसान को सिर्फ डराता है। जहाँ सेवा का मुखौटा पहनकर ऐब और व्यापार पनपते हैं, वहाँ लोकतंत्र का आम बंदा खुद को बेबस पाता है। आइए, राजनीति के इसी स्याह चेहरे को बेनकाब करती इन पंक्तियों को सुनें..."
बंदा नेता सा नहीं, देखो करो विचार।
ऐब भरे हर भाँति के, गंदा है व्यापार।
गंदा है व्यापार, साथ सत्ता का मिलता,
अधिकारी पर रौब, खूब नेता का चलता।
कहि सुरेश कविराय, खेल नेता का गंदा,
नेता ही बलवान, डरे उससे हर बंदा।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुंडलियां
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें