मति होती है भ्रष्ट तब, मरता स्वयं विवेक,
काम न आवै ज्ञान तब, मिलते ऐसे लेख।
मिलते ऐसे लेख, काम उल्टे करवावे,
समय बहुत बलवान, किया सब आगे आवे।
कहि सुरेश कविराय, देख के बुद्धी रोती,
चले न कोई चाल, बुद्धि की गति मति होती।।
संसद में निकले नहीं, जिनके मुँह से बोल।
बाहर आकर बोलते, खुली आपकी पोल।
खुली आपकी पोल, समझ जनता को आई।
नफ़रत के हैं बोल, बोलकर खोदी खाई।
कहि सुरेश कविराय, अरे क्या संसद सरहद,
आ जाओ श्रीमान, बुलाती तुमको संसद।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #कुण्डलियाँ #हिंदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें