सुरेश 'कविराय' की मौलिक हिंदी रचनाएँ — कुण्डलियाँ, दोहे, गीत, ग़ज़ल, कविता, मुक्तक और साहित्यिक चिंतन।
सुरेश 'कविराय' की मौलिक हिंदी रचनाएँ — कुण्डलियाँ, दोहे, गीत, ग़ज़ल, कविता, मुक्तक और साहित्यिक चिंतन।
चूहा बिल्ली बोलते, बोला है ककरोच।
घायल जनमन कर दिया, लगी सोच में मोच।।
लगी सोच में मोच, नशा सत्ता का बोला।
बिखर गया अभिमान, मोरचा ऐसा खोला।।
कहि सुरेश कविराय, जेन जी तीखा पूहा।
छिन्न भिन्न सब शान, चढ़े सिंहासन चूहा।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें