तुमसा नहीं संसार में मैं प्रेम बस पागल हुआ,
ये नैन तिरछे देख कर अब दिल बहुत घायल हुआ।
मैं अख्ज हूँ इक प्रेम का है अंज़ तू भी प्रेम की,
तू सुर मिरे संगीत की मैं पाँव की पायल हुआ।
आ आँख में तू बैठ जा पत्थर जमाना ले खड़ा,
ये प्रेम की इक जंग है बीरान सब जंगल हुआ।
जब ख़्वाब में मेरे रहे उठती महक तब अंग में,
सब नृत्य करती दस दिशायें ख़्वाब में मंगल हुआ।
भू अब्र का है प्यार पावन रूप निज करता फ़िदा,
प्यासी धरा जब जब हुई बादल बरसकर जल हुआ।
अन्जाम की चिंता सुरेशा अब तुझे करनी नहीं,
बस हार ही तेरी हुई पर प्रेम में अब्बल हुआ।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #गज़ल #शायरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें