इच्छाओं की नाव से, मन को जरा उतार।
कष्ट मिटे माया हटे, जीत मिले या हार।।
जीत मिले या हार, आप मन को समझाओ।
इच्छाओं को छोड़, नाव से बाहर आओ।।
इच्छाओं की दौड़, मूल है विपताओं की।
कहता खरी सुरेश, भेंट दो इच्छाओं की।।
निश्चित उत्तर ही मिलें, जीवन क्या उपदेश?
उम्मीदों की श्रृंखला, देत विलग संदेश।।
देत विलग संदेश, संभल कर चलना होगा।
सँभल सँभलकर पैर, ध्यान से रखना होगा।।
कहि सुरेश कविराय, नहीं होना है विचलित।
सुखदुख जीवन सार, समय सबका है निश्चित।।
#सुरेश कविराय #कुण्डलियाँ #हिंदी छंदशास्त्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें