हिंदी हिंदुस्तान की, भाषा बनी जरूर।
हिंदी की अवमानना, होने लगी हुज़ूर।।
होने लगी हुज़ूर, ध्यान अब धरना होगा।
क्यों हिंदी कमजोर, शोध मिल करना होगा।।
कहि सुरेश कविराय, रखो हिंदी को जिंदी।
भारत देश विशाल, देश की भाषा हिंदी।।
सुरेश कविराय
#कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें