चौपाटी संसद हुई, चौपट है सब काम।
जादूगर को राज दे, भुगत लिया अंजाम।
भुगत लिया अंजाम, नहीं बस की है सत्ता।
जो था देश महान, उसी की हालत खस्ता।
पढ़े लिखे को छोड़, बनाया राजा भाटी।
संसद का भी नाम, बदल कर रख चौपाटी।।
सारा भारत देख कर, होता है हैरान।
कटना जारी वोट का, घटा बहुत मतदान।
घटा बहुत मतदान, बहुत खुश सत्ता धारी।
लोकतंत्र के साथ, करी भारी गद्दारी।
छीन लिया अधिकार, घात कर वोटर मारा।
मौलिक था अधिकार, इसी विध लूटा सारा।।
#सुरेशचंद्रा #सुरेशकविराय #छंद #कुण्डलियाँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें