हार जीत की बात नहीं है, बात नहीं मन चीती।
लंका पर शासन करने को, जंग नहीं थी जीती।
अहंकार में रावण पागल, गलत यही थी नीती।
अहंकार की हार हुई थी, लंका कर दी रीती।
ज्ञाता रावण भूमण्डल का, भुजा बहुत बलशाली।
सीता माता को हरने को, हिरण बनाया जाली।
विप्र रूप धरि रावण बोला, भिक्षा दे भरि थाली।
अहंकार ने मारा रावण, सुवरण लंका खाली।
जीत प्रीति की हुयी लडाई, जीती रण में प्रीती।
हार जीत की बात नहीं है, बात नहीं मन चीती।
लंका पर शासन करने को, जंग नहीं थी जीती।
सत्य विजय का नाता पक्का, विजय पताका गाती।
विजय सत्य की निश्चित होगी, गीता भी सिखलाती।
नाम जटायू भक्त राम का, सिय का बना हिमाती।
हनूमान को राह दिखाई, लंका की संपाती।
सत्य मूल पातालपुरी में, सदा प्रेम रस पीती।
हार जीत की बात नहीं है, बात नहीं मन चीती।
लंका पर शासन करने को, जंग नहीं थी जीती।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #कविता #छंद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें