तनाबाना शब्द का, बनता है साहित्य।
शब्दों की महिमा अमित, शब्द जगत का सत्य।।
शब्द जगत का सत्य, रटे जा राधे राधे।
राम नाम है सत्य, सत्य से शब्द मिलादे।।
कहि सुरेश कविराय, जगत का आना जाना।
करनी भरनी शब्द, बुने सब तानाबाना।।
सुरेश कविराय
#कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें