फोटो केवल खींचते, शरम करें ना नेक।
देखो सोशल मीडिया, दानी दिखें अनेक।।
दानी दिखे अनेक, भूख का मर्म न जाने।
दो पूड़ी दे हाथ, कि फोटो लगे खिचाने।।
कहि सुरेश कविराय, धरम को करते खोटो।
दिखलाबे को दान, असल खिचवाने फोटो।।
कुर्सी का सब खेल है, नेता बड़े प्रवीण।
वादे करते ढीठ हो, वादों में लवलीन।
वादों में लवलीन, खून के प्यासे नेता।
लेकर तुमसे वोट, ध्यान तुमपर नहि देता।।
कहि सुरेश कविराय, इन्होंने नफ़रत परसी।
काटे वोट अनेक, बचाने अपनी कुर्सी।।
सुरेश कविराय
#कुंडलियाँ #हिंदीसाहित्य #सुरेशकविराय

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें