धनतेरस
धनतेरस धन धान्य से, कबहु न करे निराश,
धन वैभव सुख सम्पदा, सदा रहे मम पास।।
धनतेरस को धन मिले, लक्ष्मी करे निवास,
पूरी करना कामना, मत कर मात निराश।।
धनतेरस की धारणा, धन मत देउ उधार,
वस्तु नई घर लाइये, सुखी रहे परिवार।।
धनतेरस का है दिवस, धन से हो सम्मान,
निर्धन का होता रहे, जीवन भर अपमान।।
#सुरेशकविराय #सुरेशचंद्रा #हिंदी #दोहा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें