घायल मानवता भयी, चोट करे सरकार।
पुलिस कहर बरपा रही, दमन करे हर बार।
दमन करे हर बार, लट्ठ से जमकर कूटे।
मंत्री बेईमान, करें नित वादे झूंठे।
कहि सुरेश कविराय, किया बच्चों ने क़ायल।
लोकतंत्र की लाज, रखी होकर के घायल।।
तानाशाही पर अड़ी, मोदी की सरकार।
लोकतंत्र की मूल पर, करती सख्त प्रहार।
करती सख्त प्रहार, सुनेना ऐ जनमन की।
नहीं काम की बात, बात होती है मन की।
कहि सुरेश कविराय, बढ़ी नफरत महगाई।
लोकतंत्र कमजोर, करे ऐ तानाशाही।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #कुण्डलियाँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें