माफ़ी पर सरकार की, भई फ़ज़ीहत खूब।
कपटी उर संदेश से, जली राह की दूब।
जली राह की दूब, चढ़ाया फिर से पारा।
अपने मन से माफ, छोड़कर किया किनारा।
कहि सुरेश कविराय, गालियां सबकी काफी।
अपनों की दीं छोड़, शेष को दीनी माफ़ी।।
आईना सच बोलता, नहीं बोलता झूठ।
चाहो जड लो रत्न में, या जग जाहे रूठ।
या जग जाहे रूठ, नहीं ये सांच छिपाता।
जैसा रूप अनूप, उसी को साफ दिखाता।
कहि सुरेश कविराय, मार जब पत्थर दीना।
काँच किरत में देख, दिखाता सच आईना।।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदी #कुण्डलियाँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें