मुझे टूटा हुआ जोड़ा उसी ने तोड़ डाला है।
किसी ने मरके मारा है असल जिंदा ने मारा है।
कदम छूटे बहुत पीछे मगर आगे बहुत मेरे।
कदम दर था कदम आगे उसी से आज हारा है।
उफनती है नदी इतनी सभी तट तोड़ देती है।
उदर को काटकर सरिता कि धारा मोड़ देती है।
लगन मिलने की सागर से नदी इतनी दिवानी है।
रहे प्रति पल किनारे दो उन्हें भी छोड़ देती है।
सुरेश कविराय
#सुरेशकविराय #हिंदीसाहित्य #मुक्तक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें